![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/9-750x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/9.jpg)
रांची। राज्य के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में भी रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली है। सुबह 9 बजे तक बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग रांची के अनुसार लोहरदगा व रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। साथ ही जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम की बेरूखी आज व कल तक रहेगी। झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि ठंड का असर न के बराबर रहेगा। शाम से हल्की ठंड महसूस होगी। बादल छटने के बाद ठंड का एहसास होगा।
add a comment