+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
FashionNews

फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर के बाद मिला बेल

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज

रांची। फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एक मामले में रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर करेगी। वह रांची पहुंच चुकी हैं। समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। यह मामला झारखंड निवासी फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल से जुड़ा है। इसमें अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए समन जारी हुआ था, लेकिन कई बार समन के बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। राशि लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ रुपए ऐंटने का आरोपसाथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये ऐंठने का आरोप है। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया।

News Box Bharat latest news

Leave a Response