About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी कवाब व इंडियन खिलाड़ी PA PA YA रेस्टॉरेंट में एशियन फूड का जायका लिए

Share the post

कल इंग्लैंड की टीम सुबह में व इंडिया की टीम 1.30 बजे से नेट प्रैक्टिस करेगी

रांची। टीम इंडिया व इंग्लैंड के क्रिकेटर रांची में चौथे टेस्ट मैच खेलने के लिए मंगलवार को रांची आ गए। दोनों टीमों के खिलाड़ी राजकोट से एक ही प्लेन में दिन के 3.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग-अलग बस में सवार होकर होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। होटल पहुंचने के बाद दोनों टीमों के प्लेयर्स का होटल में स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने रूम में आराम करने चले गए। रात के खाने में इंग्लैंड के क्रिकेटर कवाब व इंडियन खिलाड़ी PA PA YA रेस्टॉरेंट में एशियन फूड का मजा लिए। इंग्लैंड के क्रिकेटर स्विमिंग पूल के करीब बैठकर सिक कवाब, मटन कवाब, चिकन कवाब, मटन रोगन जोश का जायका लेकर खूब इंन्जॉय किए। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी एशियन फूड में नगेट्स को ज्यादा पसंद किए। इसके अलावा सुशी, बिरयानी, डिम सम, हैनानी चिकन चावल, लक्सा, सत्ये, रोटी का मजा लिए।

कल दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्राउंड में बहाएंगे पसीना

23 फरवरी से जेएससीए इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी जेएससीए स्टेडियम में बुधवार को अभ्यास करेंगे। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी सुबह 9.30 बजे से पसीना बहाएंगे। नेट प्रैक्टिस के बाद इंग्लैंड टीम 12.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। वहीं, इंडियन टीम के खिलाड़ी दिन के 1.30 बजे से प्रैक्टिस करना शुरू करेंगे। आपको बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। रांची में टीम इंडिया अगर इंग्लैंड की टीम को हरा देती है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

Leave a Response