About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

मंत्री बन्ना गुप्ता के निरीक्षण का असर : झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन कडरू-2 गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी निलंबित

Share the post

रांची। गुरुवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता के कडरू स्थित झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) में औचक निरीक्षण के क्रम में कईअनियमितता पाई गई। लगभग छह घंटे तक मंत्री ने सभी गोदामों का मुआयना किया। जायजा करने के दौरान मंत्री खासा नाराज दिखे। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा था कि जो भी इसमें दोषी पाये जाएंगे उसके बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ही घंटों बाद झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी ने नीरज कुमार त्रिपाठी को गोदाम प्रबंधक के प्रभार से निलंबित कर दिया।

त्रिपाठी रातू में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं

नीरज कुमार त्रिपाठी रातू में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक का प्रभार दिया गया था। मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में गोदाम में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी। चीनी, चना दाल के स्टॉक में कमी पाई गई। साथ ही गोदाम का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया था।

अनाज की बोरियों का वजन कराया

एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे। अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए। वहीं, संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने अपने सामने ही अनाज की बोरियों का वजन कराया, जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला

गुरुवार को जब मंत्री जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु,  रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंचे तो उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था। मंत्री करीब 10.30 बजे गोदाम पहुंच गए थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया। फोन के बाद कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे। खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया। उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला। इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई । उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो।

निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फू सिक्योरिटी बिल लागू कराया था, ताकि देश में कोई भूखा न रहे, सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है। उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े। निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाता और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्यवाई उनपर होगी। इससे पहले भी पदभार संभालने के बाद हुए वरीय अधिकारीयों के साथ बैठक में उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा था कि जनता के अनाज का एक एक कण उनतक पहुंचना चाहिए, समयबद्ध तरीके से योजना के अनुरूप चीजों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Response