About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Oplus_131072
Latest Hindi NewsNews

ED के अधिवक्ता बीएमपी सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस । ग्रामीण विकास मंत्री से पूछताछ जारी

Share the post

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ के दौरान ही ED के अधिवक्ता बीएमपी Ed ऑफिस पहुंचे हैं। हालांकि अधिवक्ता ने मीडिया को कुछ बताने से इनकार किया। बता दें कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ED कार्यालय सुबह 10.43 बजे पहुंच गए थे। वे अपने आवास से बिना एस्कॉर्ट लिए ed कार्यालय पहुंचे थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम कानून को मानने वाले है, इसलिए ed के बुलावे पर आए हैं। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को ed ने समन भेजकर मंगलवार को 11 बजे कार्यालय बुलाया था। मंत्री के सरकारी पीएस संजीव लाल, लाल के नौकर जहांगिर आलम व अन्य के ठिकानों पर 6 मई 2024 को ईडी ने रेड मारी थी। रेड के दौरान लाल के नौकर के यहां से करोड़ों रूपए बरामद किए गए थे। साथ ही संजीव के घर से भी लाखों रुपए ईडी के हाथ लगे थे। संजीव के नौकर जहांगीर के घर से करीब 35 करोड़ रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद हुए थे। जिसके बाद 6 मई को ही ईडी ने देर रात संजीव लाल व उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया था। अभी दोनों ईडी के रिमांड पर हैं।

संजीव लाल व जगांगीर ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। अब इसी को लेकर ईडी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ कर रही है। मंत्री को पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। 70 वर्षीय कांग्रेस नेता आलमगीर आलम झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री हैं और राज्य विधानसभा में पाकुड़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह छापेमारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। यह विभाग में कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

Leave a Response