About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
News

ED आज सीएम के प्रेस सलाहकार से पूछताछ करेगी

Share the post

रांची! ED कार्यालय में मंगलवार को सीएम के प्रेस सलाहकार को हाजिर होना है. Ed ने सीएम के प्रेस सलाहकार को पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि 1250 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में ईडी की जांच तेज है. दो दर्जन से अधिक लोगों को समन भेज कर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है. जिसमें साहिबगंज डीसी, सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू समेत कई कारोबारी है. आर्किटिकेट विनोद सिंह को 15 जनवरी ई़डी कार्यालय जाना था, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे. अब 16 जनवरी को सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू को भी ईडी कार्यालय जाना है. देखना होगा की सीएम के प्रेस सलाहकार जाते है या नहीं. बता दें कि ईडी ने 11 जनवरी अवैध खनन से जुड़े मामले में साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया था. उपायुक्त का इंतजार ईडी के अधिकारी करते रहे थे , लेकिन पत्र ईडी के पास पहुंचा व डीसी नहीं आएं. तीन जानवरी 2024 को अवैध खनन मामले में रांची, साहिबगंज, देवघर समेत अन्य 12 ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू, साहिबगंज DC, आर्किटेक्ट विनोद सिंह से जुड़े ठिकानों पर हुई थी। इस छापेमारी में कई दस्तावेज ईडी को हाथ लगे थे, जिसकी समीक्षा करने के बाद सभी को समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया है.

Leave a Response