About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
News

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके । नेपाल भूकंप का केंद्र

Share the post

रांची। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को आए भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।रियेक्टर स्केल पर 4.6 मापा गया है। नेपाल में भूकंप का केंद्र था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नेपाल में आज दोपहर 2:25 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी का कहना है कि नेपाल में 5 किमी की गहराई पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके लगे।नेपाल में 25 मिनट के अंतराल पर 4.6 और 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद दोपहर 2:51 बजे दूसरा भूकंप 6.2 तीव्रता का भूकंप के तेज झटकों के कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, उनके कार्यालय के अन्य सभी लोगों के साथ निर्माण भवन से बाहर निकल आए।

Leave a Response