![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/912-750x450.jpeg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/912-1024x1024.jpeg)
रांची। मंगलवार की सुबह झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झारखंड की उपराजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व इलाका में रहा। यह जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। दुमका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार तड़के करीब 3:22 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 3.7 रही है। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए।
अभिषेक आनंद ने बताया कि इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने कहा कि ये हल्के झटके थे। इस भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
add a comment