About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

डुमरी का चुनावी दंगल: वोट देना हमारा काम नहीं | वोट लेना हमारा काम है- असदुद्दीन ओवैसी

Share the post

मॉब लिंचिंग में कई मुसलमानों काे मारा गया, लेकिन सोरेन की सरकार कह रही मॉब लिंचिंग हुआ ही नहीं

रांची। एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में जमकर हेमंत सोरेन व मोदी सरकार पर बरसे। केबी हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट देना हमारा काम नहीं, वोट लेना हमारा काम है। इसलिए 5 सितंबर को मोबिन रिजवी को पतंग छाप बटन दबाकर जीत का सेहरा पहनाए। उन्होंने कहा कि यहां सेक्यूलर सरकार काम कर रही है। लेकिन मॉब लिंचिग में कई मुसलमानों का घर उजड़ गया। दूसरी तरफ हेमंत सोरेन कहते हैं कि यहां मॉब लिचिंग हुआ ही नहीं। न जाने कितने मॉब लिचिंग कर मुसलमानों को मार दिया गया। इसके बाद भी हेमंत सोरने मॉब लिंचिंग पर कहते हैं कि झारखंड में मॉब लिचिंग हुआ ही नहीं। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान व बीजेपी की चौकीदार दोनों मिले हुए हैं। इनके फेर में जनता को नहीं आना चाहिए। इन दोनों के अलावा तीसरा विकल्प बन गया है। अब जनता इन्हें 5 तारिख को सबक दे देगी।

हमें बी टीम कहा जाता है

ओवैसी ने कहा कि सेक्यूलर वाले नेता हमें बीजेपी की बी टीम कहते हैं। झारखंड में तो हेमंत सोरेन की सरकार है। फिर क्यों नहीं मुसलमानों का विकास किया जा रहा है। क्यों नहीं अलपसंख्यों के क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाए जा रहे। कहते हैं कि मैं भड़काऊ भाषण देता हूं। क्या मैं मॉब लिचिंग के शिकार अशफाक, तबरेज अंसारी के बारे बोलता हूं तो ये भड़काऊ भाषण है। हेमंत सोरेन के लोग कहते हैं कि ये वोट काटने आया है, इससेे बीजेपी को फायदा होगा। आपकी सरकार में अल्पसंख्यों का कितना विकास हुआ। मॉब लिचिंग में मारे गए लोगों के परिजनों इंसाफ मिला , नहीं मिला, आप तो सेक्यूलर हैं इंसाफ कर देते। ओवैसी ने कहा कि ये सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करके जनता को बेवाकूफ बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप अपना विधायक चुनकर विधानसभा भेजेंगे तो जरूर ये अखलाख, तबरेज व अन्य की आसवाज बनेंगे।

4 मुसलमान एमएलए, लेकिन आवाज तक नहीं निकलती

ओवैसी ने कहा कि झारखंड में 4-4 मुस्लिम एमएलए हैं, इसमें 2 मंत्री भी हैं। लेकिन किसी की ‍आवाज मुसलमानों के लिए नहीं निकलती। मॉब लिचिंग में ये सारे माननीय क्या किए। क्यों नहीं ये मॉब लिचिंग में मारे लोगों के परिजनों का इंसाफ दिलाए। ये तो अपना सरकार में आवाज तक नहीं उठाए। ऐसे लोगों से दूर रहने की जरूरत है। जनता को सब पता है। सही वक्त पर जनता अपना फैसला सुना देगी। झामुमो के नेता हमारे प्रत्याशी को भेड़िया कहते हैं, वो इसलिए कहते हैं कि ये सिर पर टोपी व दाढ़ी रखे हुए हैं। लेकिन इन्हें पता होना चाहिए कि शेर का शिकार भेड़िया ही करता है।

मंत्री मिथलेश ठाकुर 6 दिसंबर को मिठाई बांटे

एआईएमआईएम के चीफ व सांसद ने कहा कि हमें कहते हैं कि भड़काऊ भाषण देकर वोट काटेगा। तो आपके मंत्री जिनका नाम मिथलेश ठाकुर है वो 6 दिसंबर को मिठाई क्यों बांटे थे। वो इसलिए मिठाई बांटे थे कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद शहीद हुआ था। क्यों नहीं वो 12 रबीअव्ल के दिन मिठाई बांटते हैं। ये सेक्यूलर का सिर्फ चादर ओढ़े हुए है। इनके शासनकाल में ही मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है आैर सब खामोश बैठे हैं। सेक्यूलर नेता फिर हमको गाली क्यों देते हैं। इंसाफ करने के बजाए दूसरों को कोसना नहीं चाहिए। तुम्हारे गालियों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

500 करोड़ से क्या होगा हेमंत जी

ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में 50 लाख मुस्लिम है। हमारी पार्टी के 7 एमएलए है, कोई मंत्री नहीं है। लेकिन हमारी सरकार ने मुसलमानों के लिए बजट 2000 करोड़ का दिया। झारखंड में 60 लाख मुसलमान है। हेमंत सोरेन की सरकार ने 500 करोड़ अल्पसंख्यों को दिया। ये कहां का इंसाफ है। आपकी सरकार चाहती ही नहीं की अल्पसंख्यों का विकास हो। आप सिर्फ इनसे वोट की राजनीति करना जानते हैं। केंद्र से अल्पसंख्यों के विकास के लिए मिले फंड को कहां खर्च किया। कितने स्कूल, कॉलेज व अस्पताल अल्पसंख्यों के लिए बनाए।

बीजेपी के राज में 7 साल के बच्चे को टिचर मारती है

ओवैसी ने कहा कि मोदी व योगी के राज में मुसलमान के 7 साल के बच्चे को स्कूल में मारा जाता है। जिसके वीडियो पूरी दुनिया ने देखा। इसे इसलिए मारा जाता है कि ये मोहम्मडन है। क्लास की टिचर बच्चों को कहती हैं कि इसे मारो, क्योंकि ये मोहम्मडन है। मोदी जी ये कैसा सबका साथ सबका विकास है।

Leave a Response