About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

एक्शन में डीजीपी : अफीम की खेती को लेकर थानेदार व किसान सावधान | खूंटी के ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया

Share the post

रांची। अफीम तस्करों को लेकर झारखंड पुलिस अब अपना तेवर कड़े कर दिए हैं, अफीम की खेती करने वालों को जेल भेजना शुरू कर दिया गया है। लगातार अफीम की खेती को नष्ट करने से राज्य में एकदम सा हड़कंप मच गया है। यानी साल 2025 अफीम तस्करों के लिए आफत बन कर आया है। अब अफीम की खेती करने वाले ग्राम प्रधान जेल जा रहे हैं। वहीं, अफीम को लेकर जो थानेदार एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं, उनपर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। डीजीपी ने अफीम को लेकर एफआईआर नहीं करने वाले थानेदारों को सस्पेंड करने का निर्देश जारी कर दिया है। पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम प्रभावित जिलों से एक दर्जन से ज्यादा अफीम किसानों को गिरफ्तार किया गया है। खूंटी में तो एक ग्राम प्रधान ही अफीम की खेती करवा रहा था, सूचना मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि ग्राम प्रधान तक को अफीम की खेती करने के आरोप में जेल भेजा गया है, यह वैसे ग्रामीणों के लिए चेतावनी है, जो अफीम की खेती करते हैं। नए साल की शुरुआत से अबतक कई एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है।

थानेदारों को दी गई चेतावनी

पहले अफीम की फसल को नष्ट करने के लिए सिर्फ खानापूर्ति किया जाता था। न अफीम तस्कर गिरफ्तार होते थे न ही अफीम की खेती करने वाले किसान। किसानों पर एफआईआर भी ना के बराबर होती थी। यहां तक कि अफीम की फसल को तैयार होने के बाद भी नष्ट नहीं किया जाता था। अब इसके ठीक उलट इस वर्ष जनवरी (2025) में ही पूरे झारखंड में लगभग 1600 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पौधे की शक्ल लेने से पहले ही नष्ट कर दिया गया है। जो किसान अफीम की खेती करवा रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि वैसे तमाम थानेदार जिनके थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है उन्हें बेहद साफ शब्दों में यह निर्देश दिया गया है कि हर कृषक जिसकी जमीन पर अफीम उगाई गई है उसपर एफआईआर दर्ज करें। एफआईआर दर्ज नहीं करने वाले थानेदारों पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस ने एक को भेजा जेल

रांची पुलिस के द्वारा तमाड़ थाना क्षेत्र से अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तमाड़ थाना क्षेत्र से धनीराम महतो को अवैध अफीम की खेती करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्रामीण एसपी ने यह जानकारी दी है।

Leave a Response