About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
CrimeNews

हरियाणा के नूंह में कर्फ्यू । कई शहरों में धारा-144 लगाया गया

Share the post

अर्धसैन्य बलों की 15 कंपनियां होंगी तैनात

रांची। हरियाणा के मेवात में दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद हालात गंभीर हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नूंह में कर्फ्यू लगा दिया है। हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई भगवा यात्रा के दौरान पथराव और फायरिंग की घटना के बाद तनाव फैल गया। नूंह हिंसा में 2 होमगार्ड की मौत हो गई है, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। पुलिस लगातार मामले को शांत कराने में लगी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नूंह में हुए घटनाक्रम का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सोहना बाईपास में बवाल छिड़ गया है। दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसके अलावा बहादुरगढ़ में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 9 मोड़ पर जाम लगाने का प्रयास किया।नूंह के कार्यवाहक एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नूंह में स्थिति नियंत्रण में है। शोभा के दौरान झड़प हुई यात्रा और घटना के पीछे के कारण का विश्लेषण किया जा रहा है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।नूंह में भड़की हिंसा के बाद गुरुग्राम में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत गुरुग्राम में 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार से मदद मांगी गई

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इलाके में शांति स्थापित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र से अर्धसैनिक बलों की मदद लेने के लिए भी बात की गई है। गृह मंत्री ने बताया कि कि मेवात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फंसे सभी लोगों को बचाया जा रहा है। इसके साथ ही मौके पर और अधिक पुलिसकर्मी भेजे गए हैं।

Leave a Response