

रांची। 1 अगस्त से अब रांची में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1851.50 (19 केजी) रूपए में मिलेगा। पहले 1944.50 रूपए में मिलता था। इसमें रांची के लोगों को 93 रूपए का बचत होगा। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई राहत नहीं मिला है। घरेलू ऐलपीजी सिलेंडर का दाम अभी भी 1160.50 (14.2 केजी) ही है। कई शहरों में तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 100 रुपये तक की कटौती की है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1680 रुपए है। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को इस तरह के सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 19 किलो के गैर-घरेलू सिलेंडर यानि की कमर्शियल सिलेंडर कीमत 1773 रुपए हो गई। पहले दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1856.50 रुपए पर था। इसके अलावा अन्य शहरों में गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो, पहले इस महानगर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1960.50 रुपए थी। जबकि मुंबई में 19 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 1808.50 रुपए से घटकर 1,725 रुपए रह गया। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2021.50 रुपए से घटकर 1937 रुपए हो गया। आपको बताते चले कि, कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम जहां पर कम हुए है वहीं पर घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पर गैस सिलेंडर के दाम वहीं बने हुए हैं।