About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

सुभाष मुंडा को मारने वाले अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे | नगड़ी थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई

Share the post

पुलिस हेडक्वार्टर सख्त

रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा के हत्याकांड को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर सख्त हो गया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल होमकर ने रांची डीआईजी और एसएसपी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द सुभाष हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़कर जेल भेजे। उन्होंने कहा कि सुभाष मुंडा के हत्याकांड को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी को रांची के सिटी एसपी लीड कर रहे हैं। टीम में हेड क्वार्टर 2, डीएसपी साइबर, रातू थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। आईजी अभियान के अनुसार इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय बेहद गंभीर है। रांची डीआईजी और एसएसपी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह हर हाल में जल्द से जल्द हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करें।

गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू हो गई

आईजी अभियान ने कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई बुधवार की रात से ही शुरू कर दी गई है। ना सिर्फ रांची में बल्कि रांची से बाहर भी टीम छापेमारी कर रही है। जितने भी संदिग्ध इस मामले में अब तक चिन्हित हुए हैं, सब को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आईजी अभियान के अनुसार, पूरे मामले में नगड़ी थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की तफ्तीश में अगर किसी अन्य अफसर की भी लापरवाही सामने आएगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Response