About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

जमशेदपुर के MGM हॉस्पिटल के B ब्लॉक का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत | सीएम ने जताया शोक

Share the post

देर रात स्वस्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे अस्पताल

रांची।  कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत की सूचना है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। रेस्क्यू अभी भी जारी है। सीएम के निर्देश पर झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन से पूरी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह इमारत लंबे समय से खस्ताहाल थी, लेकिन मरम्मत के अभाव में मरीजों को वार्ड में रखा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर कोई सुधार नहीं हुआ। घटना तब हुई जब मेडिसिन विभाग के दूसरी मंजिल का एक कॉरिडोर अचानक ढह गया। मलबे में दबे चार मरीजों में से दो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने X अकाउंट एक पोस्ट कर हादसा पर गहरा दुख जताया है।

राजनीतिक नेताओं ने ठहराया प्रशासन को जिम्मेदार

घटनास्थल पर पहुंचे पश्चिम जमशेदपुर के विधायक सरयू राय और पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी ने स्वीकार किया कि गिरा हिस्सा 40 साल से अधिक पुराना था। एनडीआरएफ की टीम अभी भी मलबे में फंसे अन्य मरीजों की तलाश में जुटी है। इस बीच, सवाल उठ रहे हैं कि मनगो डिमना रोड पर बने 500 बेड के नए अस्पताल को अभी तक चालू क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा निर्मित इस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था, लेकिन पानी की कमी और तकनीकी समस्याओं के चलते मरीजों का स्थानांतरण नहीं हो पाया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Leave a Response