+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, June 13, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बाबा नगरी जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर स्थित बाबा मंदिर पहुंचेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देवघर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन भी होंगी। करीब एक घंटे तक देवघर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस में देवघर के साथ-साथ मधुपुर और सारठ विधानसभा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Response