About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeEducation

सीएम ने कोडरमा जिला में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी मामले में 3 आरोपियों के विरुद्ध पीई दर्ज करने के स्वीकृति दी

Share the post

जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रधान सहायक व सहायक पर गड़बड़ी करने का है आरोप 

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोडरमा जिला में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में आरोपी तदेन  जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम शाही, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजीत कुमार व सहायक धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ( एसीबी) हजारीबाग के द्वारा 27 जून 2019 को दर्ज आईआर की विस्तृत जांच हेतु पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

 यह है पूरा मामला

कोडरमा जिला अंतर्गत शिक्षक नियुक्ति मामले में तदेन जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम शाही द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मरकच्चो एवं प्रधान सहायक अजीत कुमार और लिपिक धर्मेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, चतरा ( प्रतिनियुक्ति अपर समाहर्ता कार्यालय, चतरा)  की मिलीभगत से महिलाओं के लिए निर्धारित  क्षैतिज आरक्षण का लाभ शिक्षण कार्य के लिए निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर देने, मेधा सूची में अंको की हेराफेरी कर चार अभ्यर्थियों का चयन करने, विज्ञापन की अनदेखी करते हुए नर्सरी शिक्षक प्रमाण पत्र के आधार पर प्रारंभिक /मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन करने, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रारंभिक / मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन करने और  विभागीय अनुमति के बिना परीक्षण में सम्मिलित होकर उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कुछ पारा शिक्षकों की भी नियुक्ति करने का आरोप है। इस मामले में एसीबी ने वर्ष 2019 में  दर्ज आई. आर. का सत्यापन करने के पश्चात विस्तृत जांच के लिए पीई दर्ज करने की अनुमति मांगी थी ।

Leave a Response