![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/45-750x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/54-2-1024x1020.jpg)
रांची। रांची के फरीद खान को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने झारखंड रेफरी कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनित किया है। इसके अलावा बोकारो के भी रमेश कुमार महतो को सदस्य बनाया गया। बता दें कि रांची के फुटबॉलर फरीध खान ग्रेड-1 रेफरी हैं। काफी दिनों से फरीद रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। फरीद को झारखंड रेफरी कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) ने बधाई दी। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने कहा कि फरीद को झारखंड रेफरी कमेटी में सदस्य बनाया जाना रांची के लिए गर्व की बात है। अब यहां के फुटबॉल का आैर विकास होगा। साथ ही रेफरी का भविष्य आगे जाएगा। बहुत जल्द सीएए कमेटी फरीद खान के साथ बैठकर आगे की रणनीति तैयार करेगी।
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/1-6-724x1024.jpg)
add a comment