About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsSport

सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का आगाज | पूर्व अंतरराष्ट्री फुटबॉलर प्रभाकर मिश्रा के नाम रहा

Share the post

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवजीन फुटबॉल लीग सत्र 2023-24 का पहला व दूसरा मैच पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्व. प्रभाकर मिश्रा के नाम रहा। हटिया रेलवे ग्राउंड में शनिवार से सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग मैच शुरू हो गया। मैच शुरू होने से पहले सीएए के ऑफिशियल, प्लेयर्स व दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखकर प्रभाकर मिश्रा को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने प्रभाकर मिश्रा के फुटबॉल में योगदान को लेकर सभी को बताया। उन्होंने कहा कि सीएए के लिए प्रभाकर मिश्रा का निधन बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। वहीं, पूर्व सीएए के महासचिव मो हलीमउद्दीन ने कहा कि प्रभाकर मिश्रा के जैसा खिलाड़ी अब कभी झारखंड को नहीं मिल सकता है। उन्होंने हमेशा सीएए के उज्जवल भविष्य व खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए काम किया। चेयरमैन नसीम अख्तर ने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य व उनको आगे ले जाने को लेकर हमेशा काम करते थे। खासकर सीएए के हर कार्य में हमेशा बढ़चढ़ कर सहयोग करते थे। इस अवसर पर सीएए के उपाध्यक्ष लुईस टोपनो, संयुक्त सचिव लाल आरएन नाथ शाहदेव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, आरके सेनापति, अस्तानिस बिहान सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। बता दें कि पूर्व 75 वर्षीय प्रभाकर मिश्रा का निधन शुक्रवार को धुर्वा डैम स्थित फटिया टोली निवास स्थान में हो गया था।

दोनों मैच गोल रहित पर समाप्त हुआ

हटिया रेलवे ग्राउंड में बड़े ही सादगी के साथ पहला मैच हटिया ब्वॉयज व विजय क्लब बड़ा घाघरा के बीच खेला गया। मैच के दौरान बहुत संख्या में दर्शक सीनियर डिवीजन का मैच देखने पहुंचे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रमक खेल खेला। हालांकि हटिया ब्वॉयज के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके। पहला हाफ का खेल में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ के खेल में भी हटिया ब्वॉयज के खिलाड़ियों गोल करने के आसान मौके गंवाए। घाघरा के गोलकीपर ने शानदार 2-3 गोल का बचाव कर हटिया टीम के मंसूबे पर पानी फेर दिया। दूसरा मैच टीएनएल कुसई व फोर-एस बड़ाम के बीच भी गोल रहित पर समाप्त हुआ।

आज का मैच

न्यू झारखंड बहु बजार बनाम जेएसएसपीएस (1.30 बजे
आरएफए बनाम स्पोर्टिंग यूनियन (2.30 बजे)

Leave a Response