About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका में झारखंड के सबसे लंबा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे | कल मुड़मा मेला भी जाएंगे

Share the post

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिन के 12 बजे के बाद हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय यात्रा को लेकर दुमका पहुंचेंगे। जहां करीब 200 करोड़ की लागत से उपराजधानी दुमका के कुमाड़ाबाद से मकरमपुर गांव के बीच मयूराक्षी नदी पर बने राज्य का सबसे लंबा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, यह ब्रिज करीब 2.34 किमी का है। सीएम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिन के 12 बजे के बाद हेलिकॉप्टर से दुमका के लिए उड़ान भरेंगे। मिली जानाकरी के अनुसार मंगलवार यानि 31 अक्टूबर को हेमंत सोरेन दुमका से उड़ान भरकर मांडर पहुंचेंगे, जहां मुंड़मा मेले में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राज्य निर्माण के बाद निर्मित सबसे लम्बे पुल को जनता को समर्पित करेंगे। 5 साल में 2.34 किलोमीटर यानी पहुंच पथ सहित लगभग 2800 मीटर लम्बे इस पुल का निर्माण किया गया है। मसानजोर डैम के जल संग्रहण क्षेत्र में शुमार मयूराक्षी नदी में दुमका के कुमड़ाबाद से मसलिया प्रखंड को जोड़ेगा। जो राज्य में अभी निर्मित पुलों में सबसे लम्बी पुल होगा। हेमंत सोरेन और दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन की पहल पर इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस साल मार्च 2023 में ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मकरमपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह पुल सेल्फी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है

यह पुल इस क्षेत्र में सेल्फी ब्रिज के नाम से भी जाना जाने लगा। हर दिन दुमका सहित आसपास के इलाकों से भारी तादाद में लोग इस पुल के साथ यहां के मनमोहक प्राकृतिक छटा को देखने पहुंचते हैं। इस उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने से दुमका से मसानजोर, मकरमपुर और मसलिया प्रखंड की दूरी घट कर महज 15 किलोमीटर रह जाएगी। इसके साथ ही मयूराक्षी नदी और मसानजोर डैम के उस पार बसे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दुमका दौरे और कार्यक्रम के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Leave a Response