![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/80-750x450.webp)
![Lohargada DC's bodyguard dies in road accident](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/80-1024x576.webp)
रांची। लोहरदगा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने लोहरदगा डीसी के बॉडीगार्ड को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही बॉडीगार्ड की मौत हो गई। सोमवार सुबह बॉडीगार्ड डीसी आवास में ड्यूटी पर जा रहा था। सूचना मिलते ही डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसडीओ सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। शहर के मुख्य चौराहे में हुई इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। यह घटना शहर के पावरगंज चौक पास हुई। यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला माना जाता है। घायल अवस्था में बॉडीगार्ड को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉडीगार्ड की पहचान गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुंटो तिलसरी निवासी मरियानुष किंडो के रूप में हुई है। मरियानुष लोहरदगा शहर के मधुबन आनंदपुर मिशन कंपाउंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे।