ब्रेकिंग: आज रांची बंद | सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी ने बंद का किया एलान
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/18-588x450.jpg)
रांची में अपराधियों ने माकपा नेता को गोलियों से भूना, विरोध में तोड़-फोड़
![Breaking: Ranchi bandh today | In protest against the murder of Subhash Munda, tribal natives announced bandh](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/8769-1-1024x768.jpg)
एसपी के स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, शराब दुकान में आग लगाई गई
रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुभाश मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार (27 जुलाई 2023) को आदिवासी मूलवासी संगठन ने रांची बंद का एलान किया है। साथ ही सुभाष मुंडा के हत्यारों को पकड़ने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पहले राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने बंद का आह्वान किया था अब आदिवासी मूलवासी ने रांची बंद का एलान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रांची शहर के दलादिली इलाके में भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में स्थानिय लोग अभी भी रोड में जमे हुए है। मामला तनावपूर्ण है, लेकिन प्रशासन लोगों को समझा रहे हैं। पुलिस हालात पर काबू पाने में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी सहित कई अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तेजित लोगों को समझाने की कोशिश चल रही है। बुधवार रात अपराधियों ने दलादिली चौक के करीब सुभाष मुंडा के ऑफिस में घुसकर गोलियों ने भून दिया। इसके बाद लोग उग्र हो गए आैर रोड में उतकर तोड़फोड़ करने लगे। शराब की दुकान में आग लगा दिए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी सुधांशु जैन के स्कॉर्पियो गाड़ी में उपद्रियों ने तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह से सिटी एसपी भीड़ से आगे निकले। पुलिस की टीम पर निशाना बनाया गया। भीड़ ने दलादिली चौक की कई दुकानों में तोड़-फोड़ की है।
जमीन–जायदाद के कारोबार से जुड़े थे
सुभाष मुंडा की पहचान एक मुखर आदिवासी नेता के तौर पर थी। वह मांडर विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा वह जमीन-जायदाद के कारोबार से भी जुड़े थे। बतया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को सात गोलियां मारीं। उस वक्त वह दलादिली चौक पर स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल लेकर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है।