+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार को नगड़ी बंद | सिटी एसपी के स्कार्पियो में तोड़फोड़ | हुड़दंगियों ने मचाया जमकर उत्पात

Share the post

रांची में अपराधियों ने माकपा नेता को गोलियों से भूना, विरोध में तोड़-फोड़

रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुभाश मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने बंद का आह्वान किया है। रात के 11.30 बजे तक रांची शहर के दलादिली इलाके में भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में स्थानिय लोग अभी भी रोड में जमे हुए है। मामला तनावपूर्ण है, लेकिन प्रशासन लोगों को समझा रहे हैं। पुलिस हालात पर काबू पाने में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी सहित कई अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तेजित लोगों को समझाने की कोशिश चल रही है। बुधवार रात अपराधियों ने दलादिली चौक के करीब सुभाष मुंडा के ऑफिस में घुसकर गोलियों ने भून दिया। इसके बाद लोग उग्र हो गए आैर रोड में उतकर तोड़फोड़ करने लगे। शराब की दुकान में आग लगा दिए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी सुधांशु जैन के स्कॉर्पियो गाड़ी में उपद्रियों ने तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह से सिटी एसपी भीड़ से आगे निकले। पुलिस की टीम पर निशाना बनाया गया। भीड़ ने दलादिली चौक की कई दुकानों में तोड़-फोड़ की है।

जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़े थे

सुभाष मुंडा की पहचान एक मुखर आदिवासी नेता के तौर पर थी। वह मांडर विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा वह जमीन-जायदाद के कारोबार से भी जुड़े थे। बतया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को सात गोलियां मारीं। उस वक्त वह दलादिली चौक पर स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल लेकर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है।

Leave a Response