About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
CrimeNews

ATS Dysp को गोली मारने वाला बॉबी को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया

Share the post


रांची। रामगढ़ जिले के पतरातू में एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और पतरातू थाने के दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाले कुख्यात अपराधी बॉबी साव को एटीएस ने धर दबोचा है। सोमवार देर रात एटीएस डीएसपी पर बॉबी साव सहित चार अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया गया था। डीएसपी नीरज को इस गोलीबारी में पेट में गोली लगी थी। जबकि दरोगा सोनू को जांघ में। कुख्यात शूटर बॉबी साव अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल से लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भौंरो गांव स्थित अपने फूफा शिशिर प्रजापति के घर पहुंचा था। जहां पर वह छिपा हुआ था। शिशिर प्रजापति झारखंड पुलिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। इसी बीच एटीएस की टीम को जानकारी मिली कि बॉबी लोहरदगा में छिपा हुआ है। जिसके बाद एटीएस की टीम रात में ही लोहरदगा पहुंच गई। एटीएस की टीम ने भौरों गांव पहुंचकर शिशिर के पूरे घर को घेर लिया, जिसके बाद छापेमारी करते हुए बॉबी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि छापेमारी के समय शिशिर अपने घर में नहीं था, वह रांची में अपने ड्यूटी में था। बॉबी को रांची ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीम द्वारा की गई छापेमारी की भनक लोगों को बुधवार की सुबह हुई।

Leave a Response