About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
CrimeNews

6 महीने की मासूम सहित 4 लोगों की हत्या के बाद शव को दरिंदों ने जला दिया

Share the post

रांची। बुधवार तड़के राजस्थान के जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों को जला दिया गया। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। घटना जोधपुर ग्रामीण के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है। आपसी रंजिश के चलते एक परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर उनके शव को जला दिया गया। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की बच्ची पर भी रहम नहीं किया, दरिंदों ने उस मासूम की हत्या कर उसका शव भी घर के आंगन तक घसीटकर जला दिया। यह घटना जोधपुर में चौराई गांव की है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग उस वक़्त अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हत्यारे आए और पूरे परिवार के लोगों के गले काट दिए। हमलावरों ने 6 महीने की बच्ची का भी गला रेत दिया और सभी का शव घसीटकर घर के आंगन तक ले गए और आग लगा दी। सुबह जब पड़ोस के लोग उठे तो मृतकों के घर से धुआं उठते देखा, कुछ लोग अंदर गए तो देखा आंगन में जले हुए शव पड़े हुए हैं। बच्ची का शव पूरी तरह जल गया था मगर बाकी लोगों के शव अधजले पड़े हुए थे। मृतकों में 55 वर्षीय पूनाराम, उनकी पत्नी भंवरी (50), बहु धापू (24) और उसकी 6 महीने की बेटी शामिल हैं। य़ह परिवार खेती करके अपना काम चलाता था।

Leave a Response