About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 21, 2026
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स और एम्स को लेकर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
रिम्स विवाद पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को दो टूक जवाब दिया।
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

भाजपा नेताओं को ‘इरफान फोबिया’ हो गया है, राजनीति छोड़िए और झारखंड के लिए एम्स लाइए: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Share the post

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को अब “इरफान फोबिया” हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय भाजपा नेता हर दिन केवल उनके खिलाफ बयानबाजी में लगे रहते हैं।

“मीडिया में बयान देने से नहीं, बैठक में सुझाव देने से सुधरेगी व्यवस्था”

डॉ. अंसारी ने कहा कि संजय सेठ भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री होने के साथ-साथ रिम्स गवर्निंग बॉडी (परिषद) के सदस्य भी हैं। यदि उन्हें रिम्स की व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत या सुझाव है तो उसे परिषद की बैठक में रखना चाहिए, न कि मीडिया के माध्यम से राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा,

“यदि मैं भी आपकी तरह रोज बयानबाजी करने लगूं तो आपको जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था सुधारने के लिए संस्थागत मंच मौजूद हैं, मीडिया में राजनीतिक नौटंकी करने से समाधान नहीं निकलता।”

“20 करोड़ की इमारत बनने से किसी का मालिकाना हक नहीं हो जाता”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भवन के निर्माण पर खर्च हुई राशि से किसी व्यक्ति या दल का उस पर अधिकार नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि बड़े सरकारी संस्थानों में समय-समय पर तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियां आती रहती हैं और सरकार उन्हें दूर करने के लिए लगातार काम करती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि कहीं कोई कमी है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश उचित नहीं है।

“रिम्स की व्यवस्था लगातार हो रही बेहतर”

डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स सहित सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय सभी जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना चाहिए।

संजय सेठ को दी चुनौती, बोले- “रांची के लिए एम्स लेकर आइए”

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में झारखंड की चिंता है तो केंद्र सरकार से रांची में एम्स (AIIMS) की मंजूरी दिलाकर दिखाएं।

उन्होंने कहा,

“मैं कई बार झारखंड में एम्स की मांग उठा चुका हूं। आप केंद्र सरकार में मंत्री हैं। अपनी ताकत का इस्तेमाल झारखंड के लिए कीजिए। जिस दिन आप रांची में एम्स की मंजूरी दिला देंगे, सबसे पहले मैं आपका स्वागत और समर्थन करूंगा।”

भाजपा पर साधा निशाना

डॉ. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का उद्देश्य केवल बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरना है, जबकि झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आरोप नहीं बल्कि काम का परिणाम देख रही है और सब कुछ समझ रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

Leave a Response