रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकी आर्मी जवान की शव को बरामद किया गया है। डोरंडा के मजिस्ट्रेट कॉलोनी (कडरू ओवर ब्रिज) में आर्मी के जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। मौके पर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी व डोरंडा थाना प्रभारी के साथ-साथ एफएसएल व डॉग स्कॉट की टीम भी जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार आर्मी जवान की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मृत जवान के शरीर में कई जगह चोट के निशान है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर यह हत्या है या आत्मा हत्या यह पता लगाएगी। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मनोज कुमार सिंह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था, लेकिन उसकी पोस्टिंग जमशेजपुर के सोनारी के आर्मी कैंप में थी। मनोज कुमार दीपाटोली में रहा करता था। बताया जाता है कि वह छुट्टी में उत्तराखंड अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कल (गुरुवार) शाम 6 बजे कैंप से निकला। रात को 12 बजे जवान को ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन आज सुबह डोरंडा थाना क्षेत्र के चूक्का टोली में आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका मिला।
add a comment