About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
News

तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली बिहार की छात्रा ने आत्महत्या कर ली

Share the post

रांची। बोकारो के तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली बिहार की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। स्कूल के हॉस्टल के बाथरूम से उसका शव बरामद हुआ है। घटना के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रबंधक द्वारा छात्रा को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर शंभु कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर शंभु कुमार ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा बताया गया कि एक लड़की ने हॉस्टल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलने के बाद सभी शिक्षक दौड़े तो देखा कि वह बाथरूम में पड़ी हुई है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 में मिनी माइग्रेशन के तहत कंप्यूटर साइंस में छात्रा का नामांकन हुआ था। छात्रा का नामांकन अरवल नवोदय में हुआ था, लेकिन अरवल नवोदय में कंप्यूटर साइंस नहीं होने के कारण तीन लड़के और एक लड़की को मिनी माइग्रेशन के तहत तेनुघाट बोकारो नवोदय विद्यालय भेज दिया गया। छात्रा बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की रहने वाली है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Response