+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, June 14, 2025
Latest Hindi NewsNews

बड़ी खबर : नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जाएंगे जमशेदपुर

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका। लो विजिबिलिटी के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने का एटीसी ने प्रमिशन नहीं दिया। इसके बाद पीएम सड़क मार्ग से जमशेदपुर निकले। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  रांची एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। मोदी तय समय पर रांची एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जमशेदपुर में लगातार हो रहे बारिश के कारण पीएम की रोड शो रद्द हो गई है। भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पीएम ने कई कार्यक्रम का शिलन्यास किया। रांची से पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। झारखंड में हिन्‍दुस्‍तान का सबसे समृद्ध राज्‍य बनने की क्षमता है। हमारी सरकार विकसित झारखंड, विकसित भारत के लिए संकल्पित है। आज टाटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर गर्व की अनुभूति हो रही है।

Leave a Response