About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
cric photo news box bharat
Sport

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: रांची के ईशान की जगह भरत करेंगे विकेटकीपिंग | भारत पहले कर रहा फिल्डिंग

Share the post

मो. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउट किया

रांची। लंदन के ओवर ग्राउंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपिंग श्रीकर भरत करेंगे। रांची के ईशान किशन का टेस्ट मैच में डेब्यू करने का इंतजार बढ़ गया। टीम में दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन को भी जगह नहीं मिली है। आठ साल बाद भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। आपको बता दें कि अंतिम बार जब भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था, तब 2015 का बेंगलुरु टेस्ट ड्रा हो गया था। भारतीय टीम 4 गेंदबाजों के साथ इस मैच में उतरी है।

दोनों के प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, (विकेटकीपर) रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख़्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, ऐलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नेथन लॉयन, स्कॉट बोलंड

Leave a Response