About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 9, 2026
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर कार और खड़े ट्रक की टक्कर, हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत
सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत। मरीन ड्राइव पर हुआ दर्दनाक हादसा

Share the post

जमशेदपुर/रांची। झारखंड के जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित एनएच मार्ग पर हुआ, जहां एक कार की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

इरफान अंसारी ने जताया गहरा दुख

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इरफान अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

मरीन ड्राइव पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार खड़े ट्रक से किस तरह टकराई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Response