About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव की सुरक्षा में तैनात हवलदार के साथ मारपीट । तीन युवक अरेस्ट

Share the post

रांची। कोडरमा भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव की सुरक्षा में तैनात एक हवलदार के साथ मारपीट की गई है। 3 युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। युवकों ने हवलदार की वर्दी फाड़ दी, साथ ही उनका हथियार लूटने का भी प्रयास किया। य़ह घटना सोमवार सुबह की है। विधायक ने इस पूरे मामले में साजिश का आरोप लगाया है। तीन युवक कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पहुंचे और आवास का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे, जब हवलदार किशोर दांगी ने ऐसा करने से उन्हें रोका, तब युवक मारपीट पर उतारू हो गए और हवलदार के साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने हवलदार का हथियार भी छीनने का प्रयास किया। घटना के समय ही दो युवक मौके से फरार हो गए, वहीं तीसरा युवक हवलदार के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गया। हवलदार के साथ मारपीट की ये सारी घटना विधायक आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

डराने के लिए घटना को अंजाम दिया

विधायक नीरा यादव ने कहा कि उन्हें डराने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन वे इस तरह की घटनाओं से डरने वाली नहीं हैं। इधर, इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी अनुदीप सिंह के मुताबिक, घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। हवलदार के साथ मारपीट करने वाले तीनों आरोपी स्थानीय हैं।

Leave a Response