About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

Asia Cup Cricket का आज से होगा आगाज: ए आर रहमान और आतिफ असलम सुरों से बांधेंगे समां

Share the post

2 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

रांची। एशिया कप क्रिकेट 2023 का आगाज बुधवार से शुरू हो जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से किया जा रहा है। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान मुल्तान के मुल्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच में नेपाल से भिड़ेगी। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और उसने पिछले साल दुबई में फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया था। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच से पहले होगा और प्रशंसकों को कुछ रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। एशिया कप 2023 के उद्घाटन समारोह में एआर रहमान और आतिफ असलम जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के संगीत प्रस्तुत करने की संभावना है। इस बीच, आतिशबाजी के बाद पारंपरिक एशियाई संगीत और नृत्य प्रदर्शन भी होंगे। 4 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, वहीं 9 मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होंगे जिसमें भारत के सभी मैच शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

मोबाइल पर लाइव देखें

एशिया कप 2023 का उद्घाटन समारोह मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसका प्रसारण निःशुल्क किया जाएगा।वहीं, टू्र्नामेंट का उद्घाटन समारोह टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। भारतीय समयनुसार उद्घाटन समारोह दिन के 3 बजे से शुरू होने वाला है, ऐसे में समारोह का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से किया जा सकता है। इस बीच, पारंपरिक एशियाई संगीत और नृत्य प्रदर्शन भी होंगे, जिसके बाद आतिशबाजी का भी आनंद लिया जा सकेगा।

एक ही ग्रुप में भारत-पाक

इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं। वहीं बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम 2-2 मैच खेलेगी। वहीं इसके बाद सुपर 4 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें जाएंगी। सुपर 4 में हर टीम एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। इसके बाद 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Leave a Response