About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

बिग ब्रेकिंग: डुमरी उपचुनाव के तारीख का एलान। 5 सितंबर को वोटिंग । 8 को परिणाम

Share the post

रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के तारीख का ऐलान हो गया है। 10 से 17 अगस्त 2023 तक नामांकन होगा। वहीं, 5 सितंबर को वोटिंग आैर 8 सितंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यहां उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सूबे की मंत्री व जगरनथ महतो की पत्नी बेबी देवी चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं। जिले के कई योजनाओं का ऐलान कर रहे। सीएम ने तीन कार्यक्रम कर इन इलाकों मे लाखों की संपत्ति का वितरण किया है, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है। इन कार्यक्रम में सीएम लगातार 1932 आधारित स्थानीय नीति का भी जिक्र कर रहे हैं।

चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार

चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। वीवी पैड और वोटिंग यूनिट गिरिडीह और बोकारो जिला मुख्यालय में पहुंचा दी गई है। 1500 वीवी पैड और एक हजार वोटिंग यूनिट की सहायता से चुनाव होगा।चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है। मतदान के दौरान इस्तेमाल होनेवाली स्याही और अन्य आवश्यक चीजों का इंतजाम कर लिया गया है। इस सीट से जगरनाथ महतो के परिवार को कौन टक्कर देगा, इसे लेकर तस्वीर अब तक साफ नहीं है। झारखंड मुक्ति मोरचा ने जगरनाथ महतो की पत्नी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा और उसके सहयोगी दल अबतक किसी एक नाम पर फैसला नहीं ले सकें हैं।

Leave a Response