+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
Sport

सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप के आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बने मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। 24 से 26 नवंबर तक होटवार के खेलगांव में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व सीनियर थांग- टा चैंपियनशिप को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर मंगलवार को पेयजय एवं स्वस्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर झारखंड थांग- टा संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष मंत्री मिथलेश ठाकुर को बनाया गया है। जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद के उप- प्राचार्य रियाज इस्तयाक को कार्यकारी अध्यक्ष बनया गया। इसके अलावा झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी एवं महासचिव मनोज शर्मा क्रमश: आयोजन समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष होंगे। गढ़वा विधायक प्रतिनिधि संजय चौधरी, पवन बर्नवाल व राजेश कुमार चौधरी आयोजन समिति के संयुक्त सचिव बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न जिला थांग- टा संघों के सचिव को आयोजन समिति का सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है। जिसमें विनित कुमार यादव (रांची), श्रवण साहू (लोहरदगा), सोनामोती कुमारी (पलामू), सुनील कुमार प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), कृष्णा कुमार साव (धनबाद), संजू कुमार (बोकारो)। शंकर राम (कोडरमा), उदय कुमार (हज़ारीबाग) व उदय शंकर भारती (दुमका) शामिल हैं।

Leave a Response