+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNews

AIMIM ने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर के खिलाफ रांची में विरोध प्रदर्शन किया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। कोलकाता रेप केस के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब भी उबाल पर है। शनिवार को रतन टॉकीज के पास एआईएमआईएम रांची महानगर अध्यक्ष शाहिद अययूबी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ट्रेनी महिला डॉक्टर को इंसाफ मिलना चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर ट्रेनी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उत्तराखंड में तसलीम जहां नामक नर्स के साथ बलात्कार व निर्मम हत्या को भी लेकर विरोध किया गया। ममता सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ तख्ती पर लिखे नारे हाथों में लिए और दोषियों को फांसी दो के नारे लगाए गए। शाहिद अय्यूबी ने केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से मांग किया की इस तरह के घटना के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए और बलात्कारियों को कड़ी सी कड़ी कानूनी कार्रवाई कर फांसी की सजा दी जाए। मौके पर अनवर खान, अयूब राजा खान, डॉक्टर दानिश, मुर्शीद आलम, तौसीफ खान, डॉ अहमद, नाजिया परवीन, फरजाना, परवीन, रुखसाना परवीन, फिरदौस अंसारी, आफताब आलम, रिजु के अलावा बड़ी संख्य में गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Response