![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/08-750x450.jpg)
![Agricultural scientist Dr. SB Singh died in a road accident](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/08.jpg)
रांची। बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ दाउदनगर के पास सड़क दुर्घटना में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार एसबी सिंह हजारीबाग के शिवदयाल नगर स्थित अपने आवास से अपनी टाटा सूमो गाड़ी ड्राइव करते हुए ड्यूटी के लिए गौरियाकरमा जा रहे थे। इसी क्रम में इटखोरी मोड़ के करीब दाउदनगर पुल से उनकी गाड़ी नीचे गिर गई, इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीज अनुसंधान केंद्र से कई लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उनके शव को हजारीबाग लाया गया।
add a comment