About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Latest Hindi NewsNews

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर की कर दी धुनाई । 24 घंटे के अंदर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

Share the post

रांची। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक परिवार ने डॉक्टर कमलेश उरांव के चेंबर में घुसकर उसके साथ पहले बदतमीजी की और उसके बाद उसकी पिटाई कर दी। डॉक्टर की पिटाई के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा ठप्प कर दी। इसके कारण अस्पताल पहुंच रहे मरीज इधर-उधर परेशान भटक कर रहे। छाया नगर की रहने वाली एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के तीसरे ही दिन उसकी बेटी अनु प्रधान की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की मौत डॉक्टर की लापरवाही की वजह से हुई है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बजे परिजनों ने डॉक्टर के चेंबर में घुसकर हंगामा करते हुए उसको पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। परिजनों के इस हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।

डाक्टरों ने कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए

घटना के खिलाफ डॉक्टर ने मोर्चा खोल दिया और कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए। इस बात की भनक मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची तो हड़ताली डॉक्टरों ने 24 घंटे के अंदर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिटाई करनेवाले व्यक्ति दीपक प्रधान के बच्चे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी वजह से व्यक्ति आक्रोशित था। परिजन डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बच्चे को सोमवार को ही वार्ड में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद डॉक्टर काम ठप कर हड़ताल पर बैठ गये। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन पहुंची। डॉक्टरों की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाय।

डॉक्टर हुआ बुरी तरह घायल

इस हमले में डॉक्टर कमलेश उरांव बुरी तरह घायल हुए हैं। इस घटना के बाद विरोध करते हुए मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने काम ठप्प कर दिया है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा छोड़ सभी तरह के इलाज से खुद को अलग कर लिया। सभी अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं। सभी डॉक्टर सुरक्षा और इंसाफ की गुहार लगा रहे। वहीं, स्वयं एसडीओ पीयूष सिन्हा ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉक्टरों को करवाई का आश्वासन दिया है। एसडीओ ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Response