About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsLifeNewsStatesViral

झारखंड में रह रहे प्रेमी को पाने के लिए एक झारखंडी मां ने अपने दूध पीते बच्चे की हत्या कर दी

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

यह मामला गुजरात के सूरत में घटी

रांची। मां का प्यार एक भावना है, ऐसी भावना जिसे समझाने के लिए असीमित शब्दों की आवश्यकता होती है। क्योंकि यह एक महासागर जितना गहरा होता है। मां अपने बच्चे की बात बिना बोले भी मझ जाती है। लेकिन कोई ऐसी भी मां होती है जो अपने प्रेमी को पाने के लिए दूध पीते बच्चे को मार देती है। हकीकत में यह मां हो नहीं सकती। यह मां नहीं हैवान ही हो सकती है। कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के सूरत में पेश आया। एक शादीशुदा महिला ने अपने बच्चे को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि झारखंड में रह रहा उसका प्रेमी उस बच्चे के साथ इस हैवान मां को अपनाने से इंकार कर दिया था। इस बच्चे की उम्र महज ढाई साल थी। यह दूध पीता बच्चा को मारने के वक्त मां की ममता कहां चली गई थी। बच्चे को मारने के बाद इसे ठिकाने लगाने का प्लान फिल्म देखखर बनाई। इसके बाद फिर कानून के आंख में भी धूल झोंकने की कोशिश की। रेजा का काम करने वाली नयना मंडावी ने अपने बच्चे की गुम होने की शिकायत थाने लेकर पहुंची। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चे की खोजबीन में लग गए। तीन दिनों तक बच्चे को खोजने के बाद बच्चा कहीं नहीं मिला। जब पुलिस इस मामले की तफ्तीश की तो शक के घेरे में मां ही आ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की।

कंस्ट्रक्शन साइट में मजूदरी का काम करती

सूरत के डिंडोली इलाके में नयना मंडावी कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी का काम करती थी। 27 जून को अपने बच्चे के गुम होने की शिकायत लेकर थाने आई थी। पुलिस ने जिस जगह पर मंडावी काम करती थी, उस जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे से खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्चे का कहीं अता पता नहीं चला। कैमरे में बच्चा साइट से कहीं भी बाहर जाता नहीं दिखा। पुलिस को फिर पूरा शक इस महिला पर आ गया। महिला पुलिस के सवालों पर उल्टा-पुल्टा जवाब देती रही। जब पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की खोजबीन के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली तो कुत्ता कंस्ट्रक्शन साइट से बाहर नहीं गया।

प्रेमी पर अपहरण का लगाया आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा प्रेमी झारखंड में रहता है। हो सकता है वो अपहरण करके ले गया होगा। इसके बाद महिला के प्रेमी से संपर्क किया किया व उसकी लोकेशन भी ट्रेस कराई गई। लेकिन लोकेशन सूरत के आसपास कहीं भी ट्रेस नहीं हुई। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह कभी सूरत आया ही नहीं है। ऐसे में महिला का सफेद झूठ पुलिस के सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के साथ सख्ती के साथ पूछताछ शुरू किया तो महिला ने अपने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस को खूब घुमाया

महिला ने बताया कि बच्चे की लाश गड्डे में दफन कर दी है। फिर पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई लेकिन बच्चा नहीं मिला। फिर महिला ने कहा कि बच्चे की लाश तालाब में फेंक दी है। इसके बाद पुलिस ने तालाब का तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चा यहां भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला से सच उगलवाने के लिए कड़े अंदाज में पूछताछ किया तो महिला ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट की टॉयलेट के लिए बनाए गए गड्ढे में बच्चे को फेंका है। फिर पुलिस ने जब महिला को लेकर कंस्ट्रक्शन साइट लेकर गई तो वहां से बच्चे की लाश बरामद हो गई।

प्रेमी के चलते बेटे को मारा

महिला से जब अपने बच्चे की हत्या व लाश छिपाने की वजह पूछी गई तो उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। झारखंड में ही उसका प्रेमी रहता है। मंडवा को उसके प्रेमी ने कहा था कि यदि वह अपने बच्चे के साथ उसके पास आएगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेगा। बच्चे को नहीं लाएगी तो वह स्वीकार कर लेगा। अपने प्रेमी की बात सुनकर फिर नयना मंडावी ने बच्चे को ठिकाने लगाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बच्चे की लाश को किस तरह छिपाया जाए व वह पकड़ी न जाए, इसके लिए उसने दृश्यम फिल्म देखी थी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response