About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
CricketSport

मैच खेलने से पहले सुरेश रैना ने की धोनी से मुलाकात

Share the post

रांची। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) खेलने रांची में कई नामी गिरामी क्रिकेटर आए हुए हैं। इनमें कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो धोनी के साथ टीम इंडिया में लंबे समय तक साथ रहे और mahi के कप्तानी में खेले भी। उनमें सुरेश रैना का नाम शामिल है। रैना व धोनी की दोस्ती भी बहुत पुरानी है। दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई ऐसे मैच साथ में खेले थे जो यादगार बन गया है। रैना को आज Jsca Cricket Stadium में अपनी टीम हैदराबाद की कप्तानी भी करनी है। लेकिन रैना को जैसे पता चला की धोनी रांची में हैं वो उनसे मिलने पहुंच गए। फिर क्या पुरानी यादें ताजा हो गयी। दोनों ने फिर साथ में खान पान भी किए। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी मौजूद थी। बता दें कि आज रैना व गंभीर आमने-सामने होंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स व सुरैश रैना की हैदराबाद की टीम के बीच मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। यह जेएससीए में एलएलसी का आखिरी मुकाबला होगा। रांची में 4 मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा चुका है। दोनों ही टीमों में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपना जलवा दिखाएंगे।

Leave a Response