+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

झारखंड के रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली | राज्य के कई नेता शामिल हुए

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

ओडिशा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की आज शपथ ली। रघुबर दास को ओडिशा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डॉ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। राजभवन में रघुबर दास का सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वागत किया। इससे पहले रघुवर दास मंगलवार को ओडिशा पहुंचे। जहां उन्होंने पुरी धाम में जगन्नाथ स्वामी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। ओडिशा राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड बोकारो के विधायक विरंची नारायण, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव, गंगोत्री कुजूर आदि शामिल हुए।





Leave a Response