About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

Special Operation Medal : झारखंड के 7 IPS सहित 16 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

Share the post


रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के 16 अधिकारियों व कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान मेडल से सम्मानित किया। इन 16 अधिकारियों और कर्मियों को वर्ष 2023 में विशेष अभियानों (नक्सल के खिलाफ कार्रवाई ) को लेकर सरदार पटेल की जयंती पर सम्मानित किया गया।

ये हुए सम्मानित

  • आनंदराव लाठकर (एडीजी संजय )
  • एवी होमकर (आईजी)
  • राजकुमार लकड़ा (आईजी)
  • अनुप बिरथेरे (आईजी)
  • शिवानी तिवारी (एसपी)
  • अंजनि अंजन (एसपी)
  • अंजनी कुमार झा (एसपी)
  • गौतम कुमार (सब इंस्पेकटर)
  • जमील अंसारी (सब इंस्पेकटर)
  • मनोहर राम (सब इंस्पेकटर)
  • विवेकानंद सिंह (सेकेंड-इन-कमांड)
  • राज कुमार उरांव (हेड कांस्टेबल)
  • रतन कुमार यादव (कांस्टेबल )
  • कमलेश कुमार (अस्टिेंट कमांडेंट)
  • सत्येंद्र कुमार सिंह (इंस्पेक्टर )
  • विष्णु कुमार (कांस्टेबल)

वर्ष 2018 में पदक देने की हुई थी शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 23 जुलाई, 2018 को स्थापित ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022’ पूरे देश में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPO), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। ये पदक आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है।

विशेष अभियानों के लिए मिलते हैं पदक

इस अवार्ड की प्राप्ति के लिए जवानों और अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष अभियानों के तीन महीने के भीतर उनके नाम गृह मंत्रालय को भेजा जाता है। सभी नामों को गृह मंत्रालय की समिति ध्यान से देखती है। इस समिति में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक सदस्य होते हैं, इसकी अध्यक्षता गृह सचिव करते हैं।

Leave a Response