+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

बाथरुम करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर कैदी सूरज मुंडा रिम्स से हुआ फरार | बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

मंगलवार को तड़के 2 से 3 के बीच कैदी भागा

रांची। रिम्स अस्पताल में मंगलवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की तलाश में बरियातू की पुलिस जुट गई है। कैदी सूरज मुंडा मेडिसन विभाग के आईसीयू में भर्ती में था, तड़के 2 से 3 के बीच में बाथरुम जाने की बात कह कर निकला व फरार हो गया। जब कैदी वापस आईसीयू में नहीं आया तो पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद खोजबीन शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स अस्मेंपताल में अफरा तफरी मच गई। कैदी को 10 अक्टूबर को रांची जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था। सीसीटीवी फुटेज जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सूरज मुंडा 31 अक्टूबर की अहले सुबह 2 से 3 बजे के बीच फरार हुआ है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा नाम को दो माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि मानसिक रूप से कैदी सूरज मुंडा बीमार है। उसे जेल के डॉक्टर की सलाह के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया था। कैदी के फरार होने की सूचना रांची के सभी थानों को दी गई है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए बरियातू पुलिस लग गई है। जगह-जगह उसकी खोजबिन की जा रही है।

Leave a Response