About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

देखें वीडियो: रांची शहर में गुंडई | रात को बीच रास्ते में चले लात घूसे और बेल्ट

Share the post

रांची। रात के करीब 10 बजे ओवर ब्रिज के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक छोर के रास्ते पर गाड़ियां रूक गई। मंगलवार की रात सेना भर्ती कार्यालय के सामने बीच सड़क पर एक लड़के को 10-12 लोग मारपीट करने लगे। इस घटना को देख थोड़े देर के लिए अफरा तफरी मच गई। इस मारपीट की घटना को देख लोग दंग रह गए। लात, घुसे, बेल्ट व डंडे से एक लड़के को बुरी तरह से मारा जा रहा था। लोग इस घटना को देख रहे थे, लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं हुई की इस लड़ाई को छुड़ा सकें । क्योंकि मारने वालों की संख्या ज्यादा थी। उस लड़के को बीच रास्ते पर लेटा कर लात-घूसे से मारा जा रहा था। लड़का बचाव.. बचावा कह रहा था। वो दर्द से छटपटा रहा था। लेकिन हैवानों की तरह झुंड में लड़के मारे जा रहे थे। आते-जाते लोग इस मारपीट की घटना को देखकर आगे निकल जा रहे थे। जानकारी के अनुसार घायल लड़के को पीसीआर अपने साथ लेकर चली गई। इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है।

Leave a Response