About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
News

धोनी का नया हेयरस्टाइल

Share the post

रांची। वर्ल्ड कप क्रिकेट शुरू होने में बस 2 दिन बचे हुए हैं, लोगों का ध्यान वर्ल्ड कप की ओर है तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार धोनी के सुर्खियों में आने की वजह उनका नया विंटेज हेयरलुक है। धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन उनकी लोकप्रियता में कही से कोई कमी नही आई है। एक बार फिर धोनी चर्चा में आ गए हैं। इसका कारण उनका नया लुक है। धोनी अपने लुक में हमेशा बदलाव करते रहते हैं और कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। वह जब भी ऐसा करते हैं चर्चा में आ जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही है धोनी अपने लुक के चलते हर ओर छाए हुए हैं। इस बार उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह एकदम नए हेयरस्टाइल में सुपर स्मार्ट नज़र आ रहे। ऐसे भी धोनी के हेयरस्टाइल की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में लंबे बाल रखते थे। बात करें ‘थाला’ के क्रिकेट करियर की तो, उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। वह फिलहाल बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आते हैं। कैप्टन कूल की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2023 आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Response