About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस मामले में आज रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी

Share the post

रांची। फिल्म गदर की अभिनेत्री अमीषा पटेल पर रांची सिविल कोर्ट में 2.5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी है। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के रहने वाले अजय कुमार सिंह से देसी मैजिक नाम से फिल्म बनाने के नाम पर पैसे लिए थे। इस मामले में सुनवाई 14 सितंबर को हुई थी। इस सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से गवाही दर्ज की गई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने भी सवाल-जवाब किए थे। चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल पर जूडिशिएल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की अदालत ने 500 रुपए का जुर्मान लगाया था। यह जुर्माना 26 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने लगाया था। इस दिन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से गवाह पेश किया गया। लेकिन अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने तैयारी न होने की बात कह बहस के लिए समय की मांग की। इस कारण कोर्ट ने अदालत का समय बर्बाद करने पर अमीषा पटेल पर 500 जुर्माना लगाया। सात अगस्त को फिर सुनवाई हुई, लेकिन इस दौरान अदालत की ओर से लगाए गए जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई।
क्या है मामला

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के हरमू के रहने वाले अजय कुमार से ढाई करोड रुपये लिए थे। यह पैसा उन्होंने फिल्म बनाने के नाम पर लिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने यह राशि चेक के माध्यम से लौटाया, लेकिन चेक बाउंस कर गया। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अजय सिंह और अमीषा पटेल के बीच जो समझौता हुआ था, उसके मुताबिक फिल्म जून, 2018 में रिलीज हो जाना था। जब पैसे लौटाने को लेकर अभिनेत्री की ओर से टालमटोल की गई तब अजय सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था।

19 जून को सिविल कोर्ट में किया था सरेंडर

19 जून को अमिषा पटेल ले सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। पहले वह नहीं आने वाली थी, लेकिन बाद में रांची आकर उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है। उन्हें अप्रैल महीने में हुई सुनवाई के दौरान समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था पर वो हाजिर नहीं हुई थीं। जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया था। सरेंडर किए जाने के बाद दूसरी बार अमीषा पटेल 10 जुलाई को रांची आयी थी।

Leave a Response