About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

अच्छी खबर: कल से घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए कम में मिलेंगे

Share the post

रांची में 1160 रुपए में मिल रहा, बुधवार से 960 रुपए में मिलेगा

रांची। महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) में 200 रुपए तक की कटौती की है। नई कीमत 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू होगी। अभी रांची में 1160 रुपए में मिल रहा है। दाम कम होने के बाद बुधवार से 960 रुपए में मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटेगी। इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का यह कदम काफी मायने रखता है। राजस्थान में कांग्रेस ने इसी साल 1 अप्रैल से BPL परिवारों को 500 रुपए में गैस देने की योजना लागू कर दी है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। दोनों राज्यों में नवंबर-दिसंबर में चुनाव हैं।

मार्च में हुआ था कीमतों में बदलाव
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम मार्च 2023 में 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी।

ममता बोलीं- I.N.D.I.A गठबंधन के कारण कीमतें कम हुईं
प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- पिछले दो महीनों में अब तक I.N.D.I.A गठबंधन ने केवल दो बैठकें की हैं। हम देख रहे हैं कि LPG की कीमतें 200 रुपए तक कम हो गई हैं। ये INDIA गठबंधन के कारण हुआ है।

Leave a Response