+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, July 31, 2025
News

जमीन विवाद में लाठी-डंडे व गोली चली | एक की मौत

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। रामगढ़ जिले में जमीन विवाद में फायरिंग में स्थानीय जानकी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पवन यादव को निजी अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल की ओर पहुंच। ग्रामीणों ने  लोगों को धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई भी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कई राउंड गोली चली, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यह घटना रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 के पास घटी। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ और रांची से कुछ लोग कुजू थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 के पास टाटा मोटर्स के विपरीत हाथमरा पोचरा में जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से उसे घेरने जेसीबी और हथियार लेकर पहुंचे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर हाथापाई होने लगी। कुछ ही देर में लाठी डंडों के साथ गोली भी चलने लगी। मामला इतना बिगड़ गया कि फायरिंग कर दहशत फैला दी गई। कुजू पुलिस ने आधे घंटे के अंदर गोली चलाने वाले गुट की ओर से छावनी परिषद की नामित सदस्य सहित 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, रॉड, विकेट, हॉकी स्टिक, जेसीबी व अन्य समान जब्त किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Leave a Response