About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
BusinessNews

सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के पैसे जल्द वापस होंगे

Share the post

आज अमित शाह ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ शुरू करेंगे

रांची। सहारा ग्रुप की इंवेस्टमेंट पॉलिसीज और बांड में फंसा पैसा आपको जल्द मिल जाएगा। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। उनके इस ऐलान से लोगों को सहारा में फंसा पैसा निकालने में बेहद आसानी होगी। अमित शाह मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ शुरू करने जा रहे हैं, जो सुबह 11 बजे से लाइव हो जाएगा। गृह मंत्री अटल ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे लोगों को पैसा वापस मिलेगा, जिनकी पॉलिसी या बांड की मैच्योरिटी पूरी हो गई है। सहारा इंडिया ग्रुप पर सेबी की कार्रवाई और उसके बाद अदालती केस के चलते लोगों का लंबे समय से पैसा फंसा हुआ है। हाल में सरकार ने पहल करते हुए इस पैसे का एक हिस्सा लोगों को वापस देने की योजना बनाई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 5,000 करोड़ रुपये का फंड सहकारिता मंत्रालय को ट्रांसफर करने का आदेश दिया।
सरकार ने इसी साल 29 मार्च को कहा था कि वह सहारा ग्रुप की 4 को-ओपरेटिव्स के करीब 10 करोड़ जमाकर्ताओं को नौ महीने में पैसे लौटाने का काम करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेबी ने पहले केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) को 5000 करोड़ ट्रांसफर किए। अब सरकार ने ये पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल को बनाने का मकसद सहारा ग्रुप की 4 को-ओपरेटिव्स के जमाकर्ताओं को अपने वैध क्लेम जमा करने की सुविधा देना है। सरकार ने जिन 4 को-ओपरेटिव्स के लोगों को पैसा लौटाने की बात कही है, उनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं। आपको अगर देखना है कि आपका पैसा किस सहारा की किस को-ओपरेटिव में जमा है, तो उसके लिए आप अपने पास मौजूद सहारा के बांड या पॉलिसी को चेक करें। इस पर आपको सहारा की उस को-ओपरेटिव की जानकारी मिल जाएगी जिसमें आपका पैसा जमा है।

Leave a Response