About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessEconomyLifeNewsPolitics

खादगढ़ा बस स्टैंड में फिर 3 बसों में लगी आग | कई बस जलकर हुईं राख | देखें वीडियों व तस्वीरों में भयानक नजारा

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिर कर रही
  • 9 बसों में आग लगी है

रांची। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में फिर से 3 बसों में आग लग गई। इससे पहले अचानक 5 बसों में जबरदस्त आग लग गई थी। लगभग 9-10 बसों में आग लग जाने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम बसों में लगी आग पर काबू पाने को लेकर जद्दोजहद कर रहे। दूर तक आग की लहरें उठती हुई दिखाई दे रही। चारो ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा। अभी तक आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल पाया है। लोअर बाजार थाना व खादगढ़ा ओपी प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि इन बसों में लगी आग पर कबतक काबू पाया जा सकेगा। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक दिन के 1 बजे के करीब बस से धुआं निकलने लगा। वहां मौजूद लोग जैसे ही उस बस की ओर गए, बस में बहुत तेजी से आग निकलने लगा। इसके बाद आसपास में लगे बस में आग पहुंच गया। इस तरह कई बसें एक साथ जलने लगी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने में दमकल की गाड़ियां जुटी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर यह आग बसों में कैसी लगी इसकी जांच शुरू कर दी है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response