+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Breaking NewsJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची के दिग्गज फुटबॉलर कमरू जमां का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Share the post

गुरुवार को ईशा की नमाज के बाद डोरंडा स्थित पारसटोली कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

रांची। एजी ऑफिस के पूर्व फुटबॉलर और जाने-माने फुटबॉल प्रशिक्षक कमरू जमां का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रांची सहित झारखंड के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को ईशा की नमाज के बाद डोरंडा स्थित पारसटोली कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कमरू जमां ने बिहार के एकीकृत राज्य के समय फुटबॉल में बतौर बेहतरीन फॉरवर्ड अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके शानदार खेल की बदौलत उन्हें खेल कोटे से एजी ऑफिस में नौकरी मिली। फुटबॉल के मैदान पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने एनआईएस का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी के साथ-साथ प्रशिक्षक और चयनकर्ता के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।कमरू जमां रांची विश्वविद्यालय में मुख्य चयनकर्ता के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने कई प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को तराशा और विभिन्न क्लबों को प्रशिक्षण दिया। एजी ऑफिस में भी उन्होंने लंबे समय तक फुटबॉल कोच के रूप में योगदान दिया। इसके अलावा वे छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी रहे।उनके निधन पर झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव गुलाम रब्बानी, छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, चेयरमैन नसीम अख्तर, लाल आरएन शाहदेव, मो. हलीम, फरीद खान, आशीष बोस, आरके सेनापति, अशोक कुमार, असतानिस बिहान सहित कई खेल प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें फुटबॉल जगत की एक महत्वपूर्ण शख्सियत बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

Leave a Response